सारंगढ़। प्रेसिडेंट कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया, विशिष्ट अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार के साथ ही साथ सैकड़ो कांग्रेसी पदाधिकारी की उपस्थिति में विद्युत विभाग और पुलिस विभाग के बीच हुए मैच में 158 रन के जगह पुलिस विभाग 157 रन बना उप विजेता रही । पुलिस विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ग्रेसी मैडम ने सभी खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि- पूरी टीम ने अनुशासन, समर्पण, खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, जो सराहनीय है। वहीं टी आई हक ने पुलिस विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि – खिलाड़ियों ने मैदान पर मेहनत और एकजुटता का परिचय दिया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि – भविष्य में टीम और बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनेगी । इस प्रतियोगिता में पुलिस टीम के प्रदर्शन की खेल प्रेमियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रशंसा की जा रही है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
