सारंगढ़ : सारंगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 12 फूलझरिया पारा निवासी मशहूर कराते मास्टर विजेंद्र गुड्डू यादव की माता श्रीमती श्याम कुमारी यादव का दिनांक 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को दुखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सरल, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की श्रीमती यादव समाज में सम्मानित स्थान रखती थीं।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके असामयिक निधन से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा (दशगात्र कार्यक्रम) दिनांक 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे, निवास स्थान वार्ड क्र. 12 फूलझरिया पारा, सारंगढ़ में आयोजित की गई है।
इस दुःखद अवसर पर नगर के नागरिकों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
