सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 11 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशि- जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुकता पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस भावुक होकर तू-तू, मैं-मैं मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। थोड़ा गृह कलह भी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि- धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश अभी न करें और जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। मानसिक द्वंद में फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम- ये सब चीजें चलती आ रही हैं, लेकिन इसमें थोड़ी सी आपको राहत मिल जाएगी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी है लेकिन प्रेम, मोहब्बत बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान बहुत अच्छा चल रहा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
