जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी श्रमिकों और रोज कमाने खाने वाले परिवारों के सामने खाद्य संकट उत्पन्न न हो इसके लिए लगातार राशन वितरण की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर भीम सिंह ने इसके लिए सीएसआर मद से 10 लाख रुपये प्रदान किये हैं। उक्त राशि का उपयोग रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन के पैकेट वितरण के लिए किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ऑडिटोरियम में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां राशन के पैकेट तैयार कर वितरण का कार्य किया जा रहा है।
पैकेट को परिवार के पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। पैकेट में दाल, आटा, सोयाबीन की बड़ी, चना, तेल, मसाले सहित 9 सामाग्री होती है। शासन के निर्देशानुसार उचित मूल्य की दुकानों से चावल का प्रदाय किया जा रहा है। नगर निगम से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएसआर मद से प्रारंभ में मिले 5 लाख रुपये से लगभग 8 सौ पैकेट का वितरण किया गया है। इसके साथ 05 लाख रुपये की राशि और जारी की गयी है। जिससे लगभग 8 सौ पैकेट का वितरण और किया जा सकेगा। शहर के विभिन्न वार्डों के जरूरतमंद लोगों को यह राशन वितरित किया जाता है। इसी क्रम में गत दिवस शहर के वार्ड क्रमांक 40 की कुछ महिलाओं ने राशन प्रदान किये जाने की बात रखी थी। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर आज उक्त महिलाओं को उनके वार्ड में जाकर राशन का वितरण नगर निगम द्वारा किया गया।
- राशन वितरण की बढ़ी मियाद, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का खाद्यान्न…. - September 30, 2026
- सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में प्रमोद यादव का दमदार एक्शन, विसर्जन से पहले शहर में पुलिस का कड़ा पहरा… - September 30, 2026
- मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह, 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन… - September 30, 2026
