छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है। नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। आईईडी धमाके की जानकारी मिलते ही जवानों की टीम मौके पर पहुंच गई।
चुचकोंटा गांव के जंगल में धमाका
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुचकोंटा गांव के जंगल में धमाका हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि प्रेशर बम माओवादियों द्वारा लगाया गया था। प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामीण महिला लच्छी माड़वी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की उम्र 24 साल बताई जा रही है। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी गई है।
गाय चराने गई थी जंगल
अधिकारियों ने बताया कि लच्छी माड़वी गाय चराने के लिए चुचकोंटा गांव के जंगल की ओर गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह शाम लगभग तीन बजे जंगल में थी, तब वह माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के संपर्क में आ गई। इससे बम फट गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।
जवानों को करते हैं टारगेट
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़कों और जंगल के रास्तों में प्रेशर बम लगाते हैं, जिसमें कई बार ग्रामीण और मवेशी भी घायल होते हैं।
सुकमा में 10 नक्सलियों का सरेंडर
वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों के सामने 10 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 6 महिलाओं और 4 पुरुष शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार भी जमा करा दिए हैं।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




