बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. जिसमें विकासखंड भाटापारा क्षेत्र में 7 लोग और सिमगा में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है. भाटापारा नगर के संत रविदास वार्ड के रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए है. वे सभी कुछ दिन पूर्व सपरिवार गंगरेल बांध घूमने गए थे. वहां से आने के बाद सभी को सर्दी खांसी हो गया था. उन्होंने तत्काल राहत नहीं मिलने पर कोविड का टेस्ट कराया. जिसमें सभी पॉजिटिव पाए गए. कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सभी लोग होम आइसोलेशन में है. जिसमें से 1 को दोनों डोज और 4 को सिंगल डोज वैक्सीन भी लग चुका है. स्थिति को देखते हुए आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने भाटापारा नगर में संत रविदास वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. कल मिले थे इतने मरीज – बता दें कि प्रदेश में कल 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 21 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। हालांकि कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




