छत्तीसगढ़ । राज्य के गरियाबंद जिले में जमीन बटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है. बटवारे से नाराज बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर तीर कमान से हमला किया है. तीर लगने से फुलचंद नेताम की मौत हो गई है. हत्या के बाद आरोपी भाई फरार है पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर आरोपी भाई पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घटनास्थल पर ही हो गई मौत
यह मामला गरियाबंद जिले के जुंगाड़ पायलीखड थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत तौरेंगा के पारा कोदोमाली बदरीबाहरा के निवासी जंगल नेताम एवं उसके छोटे भाई फुलचंद नेताम के बीच जमीन बटवारे को लेकर 12 नवंबर की रात विवाद हुआ है. विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने ही छोटे भाई फुलचंद नेताम पर तीर कमान से हमला किया. हमले में फुलचंद नेताम बुरी तरह घायल हो गया, उसका बहुत खून बह चुका था। जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

आरोपी की तलाश जारी
थाना प्रभारी चंदन सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने मौके पर तस्दीक के दौरान पाया कि जमीन बटवांरे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है. इस मामले पर परिजन शांति बाई के रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी तलाश शुरू कर दी गई है.
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
