रायगढ़। छत्तीसगढ़ कलार महासभा द्वारा कलार समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की चौक का भव्य भूमि पूजन व जन्मोत्सव का आयोजन नगर पालिक निगम ऑडोटीरियम रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की रायगढ़ शहर में भव्य रैली निकाली और समाज के उत्थान व समाज को सामाजिक समरसता के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिये उदबोधन हुआ और इसी कड़ी में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल को छत्तीसगढ़ कलार महासभा द्वारा ऑडोटोरियम में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता – जितेश जायसवाल जहां जनहित के मुद्दों व रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने व स्वयं 7 बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने में सक्रिय रहने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। जितेश जायसवाल छत्तीसगढ़ के हर शहर में जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराने को हमेशा तत्पर रहते है रक्तदान के क्षेत्र में भी जनजागरूकता के लिये प्रयाश करते आ रहे है। जितेश जायसवाल को सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र सारंगढ के अध्यक्ष – चंद्रमणी जायसवाल ,स्वजातीय बंधुओ , पत्रकारों , रिश्तेदारों, मित्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने जितेश जायसवाल को बधाई दिये और निरंतर समाज सेवा में अमूल्य योगदान करने की बात कही ,कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है। समाज सेवा के कार्य मे सक्रिय जितेश जायसवाल को रायगढ़ में सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम में समाज के बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिए और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना किये, इनकी सामाजिक कार्यो में अहम सक्रियता बनाये रखा है जितेश जायसवाल काफी कम उम्र में ही समाजसेवा के क्षेत्र में आगे है और सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता निभा रहे है।

- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

