जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सक्रिय नियंत्रण रखने हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्षणेय के निर्देशन में कानून और शांति व्यवस्था व प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों , थाना/चौकी प्रभारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए बुधवार की रात्रि शहर की कॉम्बिंग गश्त की है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत सम्पूर्ण शहर को तीन जोन में बांटकर SDOP के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वारंटियों ,विभिन्न अपराध में फ़रार आरोपियों,निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश की चेकिंग कर वारंटियों/फ़रार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।
23 स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई।
पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
