गुना जिले में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पीड़िता और उसके साथी से लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस वारदात में कुल सात लोग शामिल थे, जिनमें से दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और अपने परिचित से मिलने गुना आई थी। गुरुवार रात वह अपने साथी युवक के साथ टेकरी सरकार के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बाइक का पहिया पंचर होने की बात कहकर उन्हें रुकवा लिया। जैसे ही दोनों रुके, आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और उन्हें जबरन पास के जंगल में ले गए।
जंगल में पहुंचने के बाद बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि युवक को अलग ले जाकर बंधक बनाया गया, जबकि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया। पीड़िता लगातार आरोपियों का विरोध करती रही, लेकिन बदमाश नहीं रुके। आरोप है कि जब पीड़िता जान बचाने के लिए चिल्लाई तो दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट मे लकड़ी घुसाने की कोशिश की जिससे उसके गुप्तांग से खून निकल आया। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए बचाव में उन्हें नोंचा और काटा भी लेकिन फिर भी वो नहीं माने।
घटना के दौरान पीड़िता और उसके साथी की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल के रास्ते भाग निकले। इसके बाद पीड़िता और उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने इस मामले में बोरखेड़ा और आसपास के गांवों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि फरार दो आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
आरोपियों की पहचान बोरखेड़ा गांव के बबलू बंजारा (23), महेंद्र बंजारा (20), दिनेश बंजारा (28), खजरा के छोटू बंजारा (28) और विन्याकी के सरदार बंजारा (30) के रूप मे हुई है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि घटना में सात लोग शामिल थे। पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद, अब अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।
- “मैं चिल्ला रही थी, वो 7 हैवान मेरे प्राइवेट पार्ट में.” दिल्ली जैसे निर्भया कांड से दहला… - August 2, 2026
- छत्तीसगढ़:वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा: तेंदुए ने रिहायशी इलाके में मचा रखा था आतंक, अब पिंजरे में हुआ कैद…. - August 2, 2026
- छत्तीसगढ़:JCB से गड्ढा भरते वक्त मजदूर को जिंदा दफना दिया, 4 दिन बाद ऐसी हालत में निकाला गया शव… - August 2, 2026




