रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संजय नगर निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके बैंक खाते से 5 लाख 12 हजार 900 रुपये उड़ा लिए।

इससे पहले दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में पार्षदों व कारोबारियों से ठगों ने करीब 10 लाख रुपये हड़पे थे।
महिला के मोबाइल पर आया फर्जी लिंक
टीकरापारा पुलिस के अनुसार संजय नगर की रहने वाली अर्चना भदौरिया के व्हाट्सऐप पर 15 सितंबर की सुबह एक मैसेज आया, जिसमें 1,000 रुपये का ई-चालान भरने का लिंक दिया गया था। मैसेज देखकर वह घबरा गई कि उनका चालान कैसे कट गया। उन्होंने लिंक खोला तो उनका मोबाइल हैक हो गया। फोन कुछ देर तक काम ही नहीं कर रहा था और बाद में वाट्सएप का सारा डेटा डिलीट हो गया।
इसके दो दिन बाद बुधवार 17 सितंबर की सुबह 6 बजे उनके मोबाइल पर ओटीपी आया और कुछ ही मिनटों में अलग-अलग किस्तों में खाते से 5.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। मैसेज देखकर वह सकते में आ गई। परिचितों से चर्चा करने के बाद उन्होंने बैंक जाकर खाता ब्लॉक कराया और फिर टीकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठग के खाते को होल्ड करवा दिया है और अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी पार्षद और कारोबारी बने शिकार
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे है। इससे पहले दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में पार्षदों व कारोबारियों से ठगों ने करीब 10 लाख रुपये हड़पे थे। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने पुलिस और परिवहन विभाग दोनों को अलर्ट कर दिया है।
जानिए साइबर ठगों का नया हथकंडा
विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे फर्जी लिंक या .apk फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल या कंप्यूटर में हानिकारक फाइल इंस्टॉल हो जाती है। इसके जरिए ठग पीड़ित का पूरा डाटा, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स तक हासिल कर लेते हैं और खातों से रकम साफ कर देते हैं।
परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, ठगी से बचने के इन बातों का रखें ध्यान
लगातार बढ़ रही ठगी की घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग पुलिस और आरटीओ के नाम से नकली मैसेज भेज रहे हैं। इनमें लिंक या एप डाउनलोड कराकर लोगों की निजी जानकारी चुराई जाती है।
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

