प्रजापिता ब्रह्माकुमारी. ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था सरिया के द्वारा एक दिवसीय यौगिक खेती पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एके सिंह डीन कृषि महाविद्यालय एवं प्रमुख कृषि वैज्ञानिक, कृषि विकास केंद्र रायगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि वीके सरिता दीदी धमतरी कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग तथा अन्य अतिथियों के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सरिया की संचालिका सुनयना बहन ने बताया कि यौगिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान सम्मेलन और कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक ब्रह्माकुमारी संस्था कोडापारा स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था सरिया में आयोजित किया गया है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यौगिक खेती, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा उर्वरकों से दूर रहने और प्राकृतिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ब्रह्माकुमारी संस्था का लक्ष्य किसानों को सशक्त बनाना और टिकाऊ कृषि पद्धति को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन संस्था के द्वारा पूरे भारत वर्ष में समय-समय पर किया जा रहा है। इसी क्रम में सरिया में भी 31 अगस्त रविवार को किसान सम्मेलन के तहत किसानों नि :शुल्क एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।


- रायगढ़:थाना में मारपीट के आरोपों पर पुलिस का बड़ा खुलासा, CCTV और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने… - June 16, 2026
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026

