छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Rajnandgaon) शहर के ब्राह्मणपारा इलाके से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक मृत पड़ी गाय को नगर निगम की गाड़ी घसीटकर ले जाते हुए नजर आ रही है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाय को बिना किसी उचित व्यवस्था के सड़क पर रस्सी से बांधकर घसीटा जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है.
क्या है पूरा मामला?
राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के शहर के ब्राह्मणपारा इलाके में शनिवार सुबह निगम को सूचना मिली कि एक गए मृत अवस्था में पड़ी हुई है. इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बिना किसी उचित व्यवस्था के रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से गाय को घसीटते हुए टीम ले गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए. इसके साथ ही, मोहल्ले वासियों ने भी इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई. नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सफाई दरोगा, वार्ड प्रभारी और दो कर्मचारी टोटल स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है.
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
