रायगढ़। दिनांक 09/11/2021 को थाना लैलूंगा क्षेत्र अन्तर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
पीड़िता दिनांक 08/11/2021 को अपने परिजनों के साथ थाना लैलूंगा आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब छ: माह पहले चैतन नागवंशी निवासी गहनाझरिया थाना लैलूंगा इसके गांव उसके दीदी, जीजा के घर उनका महुआ बीनने आया था । उसी दरम्यान मई महीने में चैतन नागवंशी बहला फुसला कर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था । उसके बाद जब चैतन नागवंशी शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो मना की तो गांववालों और माता पिता को बता देने की धमकी देकर लुकछिप कर शारीरिक शोषण करने लगा ।

चैतन के मिलने-जुलने से उसे गांववाले जान जायेंगे, जल्द से जल्द शादी कर लो कहने पर “तुम डरो मत मैं सब देख लूंगा” कहकर बात टालता रहा । एक दिन बालिका के बड़े पिताजी दोनों को साथ देख लिये तब घरवालों को बताई । घरवाले पिछले सप्ताह गांव में मिंटिंग किये, मीटिंग में चैतन शादी करने से इंकार कर दिया और मीटिंग में ही चैतन और उसका साथी नंदकुमार नागवंशी बालिका और उसके घरवालों से मारपीट धक्का-मुक्का में उतारू हो गये ।
बालिका के आवेदन पर आरोपी चैतन नागवंशी एवं नंदकुमार नागवंशी के विरूद्ध अप.क्र. 312/2021 धारा 376,323,34 आईपीएस 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी लैलूंगा रवाना होकर आरोपी (1) चैतन नागवंशी पिता सुखदेव नागवंशी उम्र 18 साल निवासी गहनाझरिया थाना लैलूंगा (2) नंदकुमार नागवंशी पिता हेमलाल नागवंशी 20 साल निवासी लैलूंगा को गिरफ्तार कर आज दिनांक 09/11/2021 को रिमांड पर भेजा गया है ।

- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
