छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में हैरान कर देने वाला मामला दिखा है, जहां के तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र के एक सुदूर पर्वतीय इलाके में सोमवार को एक प्रेमी युगल के रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिले।

युवक का शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, जबकि युवती मृत अवस्था में नीचे पड़ी थी। दोनों अर्द्धनग्न स्थिति में थे और शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना तीन से चार दिन पहले की है।
26 जून से लापता था कपल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बीजेभांठा निवासी मनीष सिन्हा और मारगांव निवासी नीतू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। दोनों 26 जून से अपने-अपने घरों से लापता थे। मनीष की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।
मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है
सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब पहाड़ की ओर गए, तो उन्होंने दुर्गंध आने पर आसपास तलाश की। तभी उन्हें दोनों शव दिखाई दिए। घटना की सूचना तत्काल तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस कर रही है गहन जांच
तुमड़ीबोड़ चौकी पुलिस ने मौके पर पंचनामा व शवों की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र की है, जबकि दोनों मृतक डोंगरगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं, इसलिए दोनों थानों की संयुक्त टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
