सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर बहू की हत्या कर दी और लाश को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर दफन भी कर दिया.

यह मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
मृतिका के पति और गांव वालों की मानें तो आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था और छेड़छाड़ करता था, जिसका बहू विरोध करती थी. हत्या की वारदात के पीछे यह एक वजह हो सकता है. हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ससुर परमेश्वर ने बताया है कि जब वह घर आया तब अपनी बहू से खाना मांगा और बहू ने खाना देने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहु सरस्वती के गले में वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. डर की वजह से उसने लाश को दफन कर छुपाने की कोशिश की.
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
