गर्मियों के सीजन में मीठे रसीले आम हर किसी को पसंद होते हैं. आम में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने, आंखों की रोशनी को तेज करने में मददगार करता है.

आम में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. लेकिन आम के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. आम के साथ इन चीजों का सेवन करने से सेहत खराब हो सकती है.
दही
दही और आम को एक साथ नहीं खाना चाहिए. अधिकतर लोग मैंगो लस्सी या फिर आम के साथ दही को मिक्स करके खाते हैं. आम और दही को साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. कभी भी दो खट्टी चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए.
मसालेदार भोजन
आम खाने के तुरंत बाद या फिर मसालेदार भोजन करने के तुरंत बाद आम का सेवन नहीं करना चाहिए. मसालेदार भोजन के साथ आम का सेवन करने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
कोल्ड ड्रिंक
आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक या सोडा पानी नहीं पीना चाहिए. आम और कोल्ड ड्रिंक को एक साथ पीने से शरीर में शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. वहीं यह पाचन तंत्र को भी कमजोर कर सकता है.
आम खाने का सही समय
आम खाने का सबसे सही समय नाश्ता करने के 1 से 2 घंटे बाद और लंच से 2 घंटे पहले का माना जाता है. इस समय आम खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है.
खाली पेट ना खाएं
आम कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खाली पेट आम खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है. आम का सेवन करने से पेट में जलन भी हो सकती है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
