थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही…
दिनांक10.12.25 को वाहन चेकिंग दौरान टूण्डरी वन विभाग बैरियल के पास बिलाईगढ़ की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल पल्सर मे सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जो नाम पता पूछने पर विकास यादव, ज्वाला वर्मा निवासी ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताएं जिसके द्वारा रखे पान मसाला के थैला अंदर रखे काले रंग के बैग को चेक करने पर बेग अंदर अलग अलग पालीथिन में भरा मादक पदार्थ गांजा मात्रा कुल 5 किलोग्राम बरामद किया गया आरोपियों से पूछताछ करने पर गांजा को बसना के आगे उड़ीसा राज्य से खरीद कर बेचने हेतु ले जाना बताया
पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे,अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पल्सर सीजी 10 बी यू 3571 मैं सवार आरोपी विकास यादव तथा ज्वाला वर्मा के कब्जे से कुल 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर
आरोपी (1)विकाश यादव पिता हरिश्चन्द्र यादव उम्र 20वर्ष*
(2) ज्वाला वर्मा पिता अरुण वर्मा उम्र 20 वर्ष साकीन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से कुल 05किलो ग्राम गांजा एक मोटरसाइकिल पल्सर को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 20(b)NDPSएक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिव कुमार धारी स.उ.नी. नीलकर सेठ प्र.आर.ताराचंद रातडे आर दिलीप तेंदुवे , अविनाश टंडन समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
