छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां के थाना चांदनी इलाक़े में हैवानियत का मामला सामने आया है। जिसमें मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह घटना 10 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे सामने आई थी, जब पीड़िता की मां अपनी बेटी को खोजते हुए धान खरीदी केंद्र के पास पहुंची। इस मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी झाड़ियों के बीच बदहवास हालत में रोते हुए मिली। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ
इसी दौरान पीड़िता की मां ने धान खरीदी केंद्र के पास बने कचरा डंपिंग स्थान से आरोपी सुखवंत गुर्जर को निकलते हुए देखा और शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चांदनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक ने वारदात को स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
