राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, अब राजधानी रायपुर के क्लबों में युवतियों और महिलाओं को फ्री एंट्री नहीं मिलेगी और इसके साथ ही क्लबों में युवतियों को फ्री में शराब भी नहीं मिलेगी। बताया जा रहा है कि, अगर किसी क्लब या बार में युवतियों और महिलाओं फ्री एंट्री और शराब परोसी गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एंट्री और शराब देने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर SSP लाल उमेंद सिंह ने बैठक लेकर क्लब/बार संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। SSP लाल उमेंद सिंह ने क्लब/बार संचालकों को क्लबों में युवतियों और महिलाओं को फ्री एंट्री नहीं देने के साथ ही फ्री में शराब नहीं परोसने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं अगर किसी क्लब या बार में युवतियों और महिलाओं फ्री एंट्री और शराब परोसी गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
SSP ने इस वजह से लिया फैसला
आपको बता दें कि, गुरूवार की रात को महादेव घाट में कुछ युवतियों और युवकों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस विवाद में युवक-युवतियों ने एक दूसरे को जमकर पीटा था। इतना ही नहीं इस मामले में एक युवती की आधी उंगली कट के लग हो गई थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमार वायरल हुआ था। वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए SSP ने क्लब/बार संचालकों के साथ बैठक की और उन्हें सामाजिक सौहाद्र बनाकर रखने की हिदायत दी।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

