हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बाबू भैया यानि परेश रावल एक बार फिर बाबू राव गणपतराव आप्टे के आइकॉनिक किरदार में नजर आ सकते हैं। फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट अब सामने आया है। बता दें कि, अब परेश रावल Reportedly इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। अक्षय कुमार और Cape of Good Films की पहल पर दोनों के बीच बातचीत सफल रही जिसके बाद अब ‘हेरा फेरी’ की मशहूर तिकड़ी राजू, श्याम और बाबू भैया एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग और पेमेंट को लेकर कुछ गंभीर मतभेद थे, जिसके चलते परेश रावल ने फिल्म से दूरी बना ली थी। पेमेंट क्लॉज और बार-बार बदलती टाइमलाइन उनके लिए डीलब्रेकर साबित हुई। इससे फिल्म की शूटिंग अटक गई और फ्रेंचाइजी का भविष्य बीच में लटक गया। परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार ने खुद पहल कर बातचीत का रास्ता खोला और पीछे की टीम ने भी कोशिश की कि उन्हें मनाया जा सके। इस ‘बिहाइंड-द-सीन’ सीजफायर का असर हुआ और आखिरकार परेश रावल की वापसी की खबरें सामने आईं।
बता दें कि, ‘हेरा फेरी’ के अब तक 2 पार्ट आ चुके हैं, जो काफी हिट साबित हुई। मशहूर तिकड़ी राजू, श्याम और बाबू भैया के किरदार ने लोगों को खूब हंसाया तो वहीं फैंस को भी तीनों की जोड़ी खूब भाने लगी। वहीं, परेश राव से फिल्म छोड़ने की खबर से फैंस के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। वहीं, अब परेश रावल की वापसी की खबरें सामने आईं है। हालांकि, किसी भी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अब फिल्म की टीम एक बार फिर पूरी ताकत से आगे बढ़ रही है।
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
