रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 3 घंटों के अंदर तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और बस्तर के सभी जिलों समेत कुल 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , कांकेर, बालोद, राजनादंगांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही इन सभी जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के भी रेड अलर्ट जारी किए गए हैं.
वहीं बालोद, बिलासपुर, मुंगेली, में भी मौसम विभाग ने तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. इन जिलों में 40-60 KMPH की स्पीड से हवा चलने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर समेत धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम में भी अचानक गरज-चमक के साथ 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
