जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ में शादीशुदा आरक्षक शिव बघेल ने पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली. इस मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई. जांच में आरक्षक का अमर्यादित आचरण पाया गया, जिसके बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में आरक्षक पर एक्शन लिया है. आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

जानकारी के मुताबिक, रक्षित केन्द्र जाजगीर में आरक्षक शिव बघेल पदस्थ है. शिव बघेल का पहली पत्नी के रहने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था. आरक्षक के दूसरी शादी करने की शिकायत मिली थी. मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई गई, जिसमें अमार्यादित आचरण करना पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
