भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में बीती रात एक एक सिरफिर आशिक ने युवती के परिजनों से मारपीट और चाकूबाजी कर दी. युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया था, इस बात से गुस्से में आकर आरोपी युवक ने युवती के परिवार वालों पर जानलेवा हमला किया है.

इस घटना में युवती के परिवार से 3 लोग घायल हो गए हैं. साथ ही आरोपी को भी चोटें आई हैं. सूचना पुर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है.
जानकारी के मुताबिक, युवती और उसकी मां का मोबाइल नंबर भिलाई के रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया था. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसा में तब्दील हो गया. बीती रात हुई घटना के दौरान युवक ने युवती के परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की. इस पूरे हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक का उग्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

