राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी अब्दुल हक ने एक मेट्रोमोनियल साइट पर विवाह के उद्देश्य से अपना प्रोफाइल बनाया था। कुछ समय बाद सादिया शेख नाम की एक युवती ने उनसे संपर्क किया। युवती ने खुद को मध्यप्रदेश निवासी और विधवा बताया। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच शादी को लेकर सहमति भी बन गई।
इसके बाद सादिया ने अब्दुल को गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी और यह कहकर भरोसे में लिया कि इससे उन्हें अच्छी कमाई होगी और शादी के बाद दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। अब्दुल ने सादिया के कहे अनुसार अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
कुछ समय बाद युवती ने अचानक संपर्क तोड़ दिया जिसके बाद अब्दुल को ठगी का अहसास हुआ। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित साइबर ठगी गिरोह का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

