जिले के भैरमगढ़ नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए।

घटना की जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पुलिस हेड कांस्टेबल जलन कुमार कर्मा और भाजपा नेता लव कुमार रायडू के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आकर सर्विस पिस्टल से फायर कर दिया। घटना के वक्त लव कुमार रायडू को सुरक्षा प्राप्त थी बावजूद इसके इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि फायरिंग को हवाई फायरिंग बताया गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हेड कांस्टेबल जलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसे हिरासत में लेकर उसका सर्विस रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया गया है।
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026
- 20 जून तक जनकल्याण शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ… - June 19, 2026

