शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार की ओर से कई तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्कूल के ही शिक्षक इन दावों को अपने हरकतों से खारिज करते नजर आते हैं। कई शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच जाते हैं तो कई शिक्षक बच्चों से मोबाइल पर वीडियो बनवाते हैं।

ऐसे लोगों पर सरकार की ओर लगातार कार्रवाई भी की जाती रही है, फिर भी ऐसे लोग अपने हरकतों से बाज नहीं आते हैं। इसी बीच अब बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच शिक्षकों को निलंबित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में शराब पीने और लगातार अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से ये कार्रवाई की गई है। इनमें तीन प्रधान अध्यापक एवं दो सहायक शिक्षक शामिल है और ये लोहंडीगुड़ा, जगदलपुर, तोकापाल और बकावंड के स्कूलों में कार्यरत थे। जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, उनमें गौतम वर्मा, दीपक कुमार ध्रुव, मोसूराम राजकिशोर एवं प्रेम नाग कश्यप शामिल है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
