लड़के ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, 5 गिरफ्तार…
झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के रांची में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना बीती 7 मई को चान्हों इलाके में हुई थी, जब आरोपियों ने रात में लड़की के सथ गैंगरेप किया था।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। इसमें कहा गया है कि शिकायत के आधार पर आठ मई को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान में कहा गया है कि पुलिस की एक टीम गठित की गई है और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इसमें कहा गया है कि पांच आरोपियों में से दो को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को किशोर सुधार गृह में रखा गया है।
मामला बीती 7 मई का है। यहां एक लड़के ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता से लड़की दोस्ती थी। मिलने के लिए बुलाने पर लड़की पहुंची तो आरोपी उसे बाइक से उठाकर दूसरी जगह ले गया और वहां अपने चार अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। यहां पहले तो लड़के ने खुद रेप किया फिर उसके बाद अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। सभी दोस्तों ने लड़की के साथ बारी-बारी से बर्बरता की और उसको नोचा। वहां से छूटने के बाद जब लड़की घर पहुंची तो परिजनों को पूरी दास्तां बताई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तब जाकर पुलिस ऐक्शन में आई और ब्वॉयफ्रेंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
