रायगढ़, चक्रधरनगर के छापर सपनई पुल के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। चक्रधर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भिजवाया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष से बताई जा रही है। पुलिस को रविवार देर रात इसकी सूचना मिली। सोमवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कर ट्रैक से शव उठवाया। शव जामगांव कोतरलिया के बीच मिला है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

