रायगढ़,धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा तेजपुर घाट में कल दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रक जो आयरन ओर से भरा हुआ था, जो की धरमजयगढ़ से पत्थलगांव की ओर जा रहा था तभी तेजपुर घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि इस हादसे में जनहानि की कोई खबर नही है लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त जरूर हो गया है । ट्रक हादसे की वजह फिलहाल सड़क की दुर्दशा को बताया जा रहा है,यहां सड़क हर जगह से कटा हुआ है, सड़क में बड़े बड़े खड्डे हैं, या फिर खड्डे में सड़क है ये समझ से परे हो जा रहा है। बहरहाल सूचना पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाई जारी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
