उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच में पांच कैदियों के एचआईवी से संक्रमित पाए जाने का मामला सामने आया है। मऊ जिला कारागार के जेलर राजेश कुमार और जिला कारागार के फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर जांच में जेल के पांच कैदियों के एचआईवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा चार अन्य कैदी भी संदिग्ध हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला कारागार में पहले से नौ कैदी एचआईवी संक्रमित हैं। इस तरह एचआईवी संक्रमित कैदियों की कुल संख्या 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला कारागार की तरफ से एचआईवी संक्रमित कैदियों को विशेष भोजन देने के साथ ही नियमित रूप से दवा मुहैया कराई जाती है।
जिला कारागार के फार्मासिस्ट श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित कैदियों में से कुछ ने बलिया के ददरी मेले में पीठ और हाथ पर टैटू बनवाया था। कुछ कैदी एक ही निडिल बार-बार लेने से संक्रमित हो गए हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
