छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो नक्सलियों सुखराम फरसीक और पंडरू फरसीक ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सुखराम प्रतिबंधित माओवादी संगठन के गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी का सदस्य है और पंडरू, बुरजी रिवोल्यूशनरी पार्टी कमेटी (आरपीसी) के तहत जनताना सरकार का प्रमुख है। दोनों नक्सलियों के सिर पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने राज्य शासन की नक्सल उन्मूलन नीति, और नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा माओवादियों की क्रूर विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी है। इन्हें राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में अब तक कुल 48 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
