जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ क्षेत्र के उदयभाठा-भठली गांव में देसी शराब पीने से 2 लोगों की मौत के मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से दोनों की मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है।

डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था, अब बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक महिला द्वारा शराब देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
आशंका यही है कि शराब में जहरीला पदार्थ मिला रहा होगा। हालांकि, यह बिसरा रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। दरअसल, उदयभाठा-भठली गांव के 2 लोग सीताराम लहरे और रोहित तेंदुलकर की शराब पीने से मौत हुई थी। घटना के बाद मौके पर ASP उमेश कश्यप भी पहुंचे थे और पुलिस द्वारा परिजन का बयान लिया गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट से कुछ पता नहीं चलने पर अब पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार का इंतजार रहेगा, इसके बाद दोनों की मौत की स्पष्ट वजह सामने आ सकेगी।
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

