मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आज पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 युवतियों, 2 युवकों, 1 संचालक और 1 मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस की टीम में क्राइम ब्रांच, महिला थाना और विवि पुलिस शामिल थी, जिन्होंने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। संगठित अपराध की जांच में सामने आया कि यह सेंटर ग्राहकों को मसाज के बहाने अवैध गतिविधियां जैसे देह व्यापार में संलिप्त करता था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरमाद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
