रायगढ़। तहसील के क्रेता विक्रेता के लेन देन की लिखाई करते है। इसके साथ पंजीयन कराने में मदद करते हैं। नवनिर्मित सारंगढ़ जिले में दस्तावेज लेखकों की अलग ही अहमियत है। ग्रामीण एवं सुदूर अंचल से आने वाले आमजनों के लिए कोर्ट,तहसील एवं अन्य आवश्यक कागज़ातों के लेखन एवं फार्म भरने हेतु दस्तावेज लेखक ही एकमात्र सहारा होते हैं।
ऐसे में दस्तावेज लेखकों में एकता और संगठन की नितांत आवश्यकता थी,जिसे देखते हुवे सारंगढ़ के दस्तावेज लेखकों ने स्मगठन को मजबूत करने हेतु अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सर्वसम्मिति से चयन किया जिसमे धौराभाटा के योगेश पटेल को अध्यक्ष और गोपाल कुरे को उपाध्यक्ष बनाया गया।


दस्तावेज लेखकों के हित मे काम करना मेरा प्रमुख उद्देश्य- योगेश पटेल
अध्यक्ष बनाये जाने पर मीडिया को सम्बोधित करते योगेश पटेल ने कहा कि मेरे पद में रहते दस्तावेज लेखकों के हित मे कार्य करना प्रमुख रहेगा। मैं सिर्फ़ पद में अध्यक्ष हूँ लेकिन कार्य सबके सलाह पे करूंगा, साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया उसपे खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
