रायगढ़।पुलिस प्रशासन व बैंक के कर्मचारियों के द्वारा लगातार लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी दी जा रही है परंतु लोग अब भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन ठगी का ताजा मामला तमनार क्षेत्र से सामने आया हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में कार्यरत दीनानाथ विश्वकर्मा जो वर्तमान में सावित्री नगर जिंदल कॉलोनी टिहली रामपुर मे रहता है। जिसने 24 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन तरीके से ₹117139 की धोखाधड़ी करने के संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया है।
ऐसे हुई ठगी–
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने 23 अक्टूबर को गूगल पर एसबीआई का टोल फ्री नंबर पर कांटेक्ट करने की कोशिश किया। रिंग जाने के बाद एक व्यक्ति फोन रिसीव किया जिसने कस्टमर केयर को कॉल ट्रांसफर करने की बात कही। जब उसने कॉल ट्रांसफर किया तो गलत नंबर पर फोन चला गया। जिसने पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल को रिमोट कंट्रोल पर लेकर बैंक खाता नंबर व otp पूछा। देखते ही देखते खाता धारक के खाते से 5 किस्तों में कुल 1,17,139 रु धड़ाधड़ कट गए। इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
