रायगढ़। लैलूंगा क्षेत्र निवासी के नाबालिग बालिका के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को लैलूंगा क्षेत्र की रहने वाली बालिका अपने परिजनों के साथ पुलिस चौकी रैरूमा खुर्द थाना धरमजयगढ़ आकर ठाकुर पोड़ी थाना कापू के नोहर साय उम्र 18 वर्ष द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका ने बताई है कि नोहर साय के नजदीकी रिश्तेदार की शादी बालिका के गांव में हुई है। जिस वजह से नोहर साय उनके गांव में आना-जाना करता था। जिससे 2 साल से इन दोनों के बीच जान पहचान हुई थी। नाबालिग बालिका और आरोपी युवक एक दूसरे से बात करते थे तब आरोपी युवक नाबालिग से शादी करने की बात कहता था तब लड़की के द्वारा खुद को शादी के लिए नाबालिग होना बताई थी।
नाटक देखने के बहाने बुलाया फिर सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म–
14 अक्टूबर को आरोपी युवक नोहर साय मांझी मोबाइल पर नाबालिक युवती को फोन कर बाकारुमा में आयोजित नाटक देखने के लिए बुलाया तब नाबालिक अपनी सहेलियों के साथ नाटक देखने गई थी। बाकारुमा पुलिया के पास आरोपी युवक नाबालिक लड़की से मिला और शादी करने की बात कहकर उसे सुनसान जगह पर ले गया और उससे जबरदस्ती सारिक संबंध बनाया। जिसके बाद पत्नी बनाकर रखूंगा कहते हुए नाबालिक को अपने गांव ठाकुर पोड़ी ले गया और 5 दिन तक अपने साथ रखा।
18 अक्टूबर को घटना के बारे में नाबालिग बालिका ने जब अपने माता-पिता को बताई तब वह उसे लेने पहुंचे। घर पर विचार विमर्श करने के बाद 23 अक्टूबर को बालिका अपने परिजनों के साथ थाना धरमजयगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चूंकि दुष्कर्म की घटना रैरुमा खुर्द चौकी क्षेत्र में हुई है जिस वजह से मामला चौकी में दर्ज किया गया।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
