रायपुर । रायपुर में दूसरा राज्य स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है । दिनांक 28-10-21 से 01-11-21 तक होने वाला राज्य स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में इस वर्ष कर्नाटक राज्य के संस्कृति मंत्री माननीय सुनील कुमार जी को आमंत्रित किया गया है । जिसमें रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया (अध्यक्ष , आदिवासी विखा प्राधिकरण) , चक्रधर सिंह सिदार (विधायक , लैलूंगा) , नोडल अधिकारी रोहित कुमार सिंह (डिप्टी कलेक्टर , रायगढ) और ए बारीक (सहायक खनिज अधिकारी , रायगढ़) कर्नाटक पहुंचे । वहाँ माननीय सुनील कुमार जी से मुलाकात कर रायपुर में होने वाला राज्य स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण प्रदान किये ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

