छत्तीसगढ़ पुलिस ने गरियाबंद जिले में 50 लाख रुपये मूल्य की 632 किलोग्राम गांजा की अवैध जब्त किया है। वहीं गांजे की तस्करी में शामिल अज्ञात वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पांडुका थाना क्षेत्र के तोईयामुडा गांव के पास ओडिशा से रायपुर जा रही स्कॉर्पियो (आरजे-19, यूबी-2916) को रोका गया तो आरोपियों ने वाहन को वापस गरियाबंद की ओर घुमा लिया और जंगल के रास्ते का फायदा उठाकर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने 158 पैकेटों में पैक गांजा जिसमे प्रत्येक में 4 किलो गांजा के अलावा इस घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जप्त किया है जबकि अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

