रायपुर/ रायपुर के रेलवे स्टेशन से एक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है , ट्रेन की चपेट में आनें से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। मिलीजानकारी के अनुसार घटना आज करीबन 11 बजे की है, छूटती ट्रेन में सवार होने की हड़बड़ी में युवक की मौत हो गई। ये हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर एक पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से गोंदिया जाने वाली जनशताब्दी में एक युवक चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस हड़बड़ी में उसका पैर फिसला और वो पटरियों में जा गिरा। चलती ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर कट गया।

गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी स्टेशन पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया जिस वक्त हादसा हुआ तब प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया, आस-पास मौजूद पुलिसकर्मी भी भागकर आए। कुछ देर तक युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम भी नहीं हो सका। अफरा-तफरी के माहौल में एक एंबुलेंस आई और युवक को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी की टीम घटना की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
