सारंगढ़ । दिनाक 28 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा सारंगढ़ एवं श्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ के सौजन्य से दैनिक सब्जी बाजार एवं साप्ताहिक बाजार में ₹1, ₹2, 10 रु. के सिक्कों का वितरण किया गया। शहर में वर्तमान समय बाजार से चिल्हर् , नोट एवं सिक्कों की लेन – देन में बहुत ज्यादा किल्लत महसूस की जा रही थी जिस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, एकाउंटेंट सुमित के अथक प्रयास और सहयोग से शहर के समाज सेवी संस्था श्री शांति सीता सेवा समिति द्वारा यह सेवाएं प्रदान की गई । समाजसेवी महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि – भविष्य में भी इस प्रकार की सेवा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से खुदरा व्यापारियों को चिल्लहर का वितरण किया जाता रहेगा ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
