रायगढ़ जिले के दूरस्थ अंचलों के लिए मुहैय्या करायी जाएगी बाईक एम्बुलेंस-कलेक्टर भीम सिंह….

IMG-20211015-WA0015.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ऐसे दूरस्थ गांव जहां चार पहिया से पहुंच पाना मुश्किल है वहां से मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने के लिए बाईक एम्बुलेंस मुहैय्या करवायी जाएगी। उक्त बात कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को धरमजयगढ़ के लिए तीन बाईक एम्बुलेंस जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल में निवासरत लोगों को वहां स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों से नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम की अनिवार्य रूप से तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से इन स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया। जिससे वहां लगातार बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्माण अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीजीएमएससी द्वारा काम में लेट-लतीफी पर गहरी नाराजगी जताई तथा उन्हें स्वीकृत किए गए सारे कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन हेतु किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। यहां बन रहे हमर लैब तथा ब्लड बैंक के कार्यों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि उक्त कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके है, इसके पश्चात निर्माण कार्य शुरू किए जायेंगे। उन्होंने धरमजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में अपग्रेडेशन हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि यहां आधुनिक ऑपरेशन थियेटर तथा अन्य निर्माण कार्य चल रहे है। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इन अस्पतालों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के अस्पतालों में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य इस माह के अंत तक पूरे करवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्लांट संचालन के लिए आईटीआई उत्तीर्ण लोगों की टे्रनिंग भी पूरी करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने हाट-बाजार क्लीनिक संचालन की भी समीक्षा की। उन्होंने जिन गांवों में हाट-बाजार क्लीनिक लगाए जा रहे है वहां तथा उसके आस-पास के गांवों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। जिससे मरीज वहां पहुंचकर अपना इलाज करा सके। इसके साथ ही उन्होंने हाट-बाजार में मिलने वाली सभी प्रकार के जांच सुविधा की जानकारी आने वाले मरीजों को देने तथा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में ओपीडी तथा संस्थागत प्रसव की संख्या भी बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न बीमा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने आने वाले मरीजों को इन योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में मरीजों को योजना का लाभ देने में लापरवाही होगी उन पर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, मेडिकल कालेज के डीन डॉ.पी.एम.लूका, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज मिंज सहित सभी विकासखण्ड के बीएमओ, बीपीएम व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts