रायगढ़, अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दो लोगों की प्राकृतिक आपदा के तहत मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम रायगढ़ द्वारा मृतक के नजदीकी वारिसानों को 25-25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पुसौर के ग्राम ठेंगापाली निवासी स्व.कु.प्रियका सतनामी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता-श्री बोधराम सतनामी को 25 हजार रुपये एवं ग्राम-ठेंगापाली स्व.खगेश्वर यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री बालमकून्द यादव को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
