रायगढ़, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2022 की स्थिति में जिला रायगढ़ की निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा फार्म 500 रुपये जमा कर जिला निर्वाचन कार्यालय, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 से निविदा प्रकाशन तिथि से 25 अक्टूबर 2021 को दोपहर 01 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में पूर्ण रूप से भरी निविदा जिला निर्वाचन कार्यालय, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 में 25 अक्टूबर 2021 को दोपहर 2 बजे तक ही प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 4 में उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय, रायगढ़ के उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
