भटगांव । नपं भटगांव में एक बैठक संपन्न हुई । जिसमें भटगांव को नपा का दर्जा दिए जाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया ।उल्लेखनीय है कि – भटगांव जो वर्तमान में नपं है, पूर्व में सन 1984 में नपा का दर्जा रखता था । वर्तमान में यहां की आबादी बीस हजार के आसपास हो चुकी है हालांकि 2021 में जो जनगणना होना था , वह नहीं हो पाया है किंतु मतदाताओं के संख्या के तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो भटगांव नगर उन सभी अहर्ताओं को, मापदंडों को लगभग पूरा करता है ।जिनके आधार पर नपा का दर्जा मिलना चाहिए । नपं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया है व बहुत जल्दी एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात करेगा और सभी तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगा । विदित हो कि – नपा का दर्जा मिलने पर नगर में आदर्श संरचना निर्माण में वृद्धि होगी , नगर को मिलने वाले आवंटन राशि में वृद्धि होगी एवं आम नागरिक को मिलने वाले सुविधाओं में भी बेहतर कार्य होंगे जो निश्चित रूप से भटगांव को एक शहर के रूप में विकसित करेगा ।इस नगर को शहर की ओर विकसित करने में यह बड़ा कदम साबित होगा ।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
