रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन…
अगर आप घर में एलपीजी (LPG) सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए! वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार और तेल कंपनियों ने गैस रिफिलिंग के नियमों में सख्ती कर दी है.
अब एक सिलेंडर लेने के बाद आप तुरंत दूसरा सिलेंडर नहीं ले पाएंगे.
दूसरा सिलेंडर अब 21 दिन बाद ही मिलेगा
पहले एक सिलेंडर लेने के 15 दिन बाद आप दूसरा ले सकते थे, लेकिन अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है. सभी गैस एजेंसियों के सिस्टम में अब लॉक लगा दिया गया है. अब आपको अपना अगला सिलेंडर तभी मिलेगा जब पिछले सिलेंडर की डिलीवरी को पूरे 21 दिन हो चुके होंगे। हालांकि, आप अपनी जरूरत के हिसाब से बुकिंग पहले डाल सकते हैं.
जानिए साल भर में कितना मिलेगा सिलेंडर
तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि एक कनेक्शन पर साल भर (1 अप्रैल से 31 मार्च) में अधिकतम 15 सिलेंडर ही मिलेंगे.
12 सिलेंडर आपको सरकारी सब्सिडी वाली रेट पर मिलेंगे.
अगर आपको 12 से ज्यादा की जरूरत है, तो बाकी 3 आपको बिना सब्सिडी यानी बाजार भाव पर खरीदने होंगे.
सप्लाई में कोई कमी नहीं, रविवार को भी खुलेगा प्लांट
आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस की कोई किल्लत नहीं है. कंपनियों ने निर्देश दिया है कि बुकिंग के 24 घंटे के अंदर डिलीवरी दी जाए. सप्लाई चैन को बनाए रखने के लिए इस रविवार को भी बॉटलिंग प्लांट चालू रहेंगे ताकि हर घर तक समय पर गैस पहुंच सके.
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगी आग
7 मार्च से कमर्शियल गैस (19 किलो) इस्तेमाल करने वालों की जेब पर भारी बोझ बढ़ा है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 1,883 रुपये हो गई है. यहां देखें प्रमुख महानगरों में कमर्शियल गैस के नए रेट.
शहर 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर
पटना 942.50 रुपये 2095 रुपये
लखनऊ 980 रुपये 1998 रुपये
रांची 970.50 रुपये 1876 रुपये
दिल्ली 913.00 रुपये 1883 रुपये
मुंबई 912.50 रुपये 1835 रुपये
कोलकाता 1030.00 रुपये 1990 रुपये
चेन्नई 928.50 रुपये 2043.50 रुपये
- प्रदेश साहू संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, सारंगढ़ के पुरुषोत्तम साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी… - March 9, 2026
- संस्कृत शिक्षा अनिवार्य कराने संस्कृत शिक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा… - March 9, 2026
- आस्था और परंपरा का पर्व बांसोड़ा : अग्रवाल समाज ने श्रद्धा से मनाई शीतला सप्तमी… - March 9, 2026
