महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय: बिलासपुर में 10 मार्च से ‘महा जन-सुनवाई सप्ताह’, 169 मामलों की होगी सुनवाई…

IMG-20251108-WA0000.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को त्वरित राहत और न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के निर्देशन में 10 मार्च 2026 को बिलासपुर में “महा जन-सुनवाई सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर में आयोजित होगा, जहां महिला उत्पीड़न से जुड़े बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई की जाएगी।
आयोग के अनुसार पिछले साढ़े पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर लगभग 370 बार जनसुनवाई का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से करीब 8000 से अधिक प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है। इन सफल प्रयासों के अनुभव को और व्यापक रूप देने के लिए इस बार संभाग स्तर पर महा जन-सुनवाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को एक ही मंच पर न्याय मिल सके।
इस महा जन-सुनवाई में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़ तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से जुड़े कुल 169 प्रकरणों की एक साथ सुनवाई की जाएगी। इससे दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाली पीड़ित महिलाओं को भी न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
इस व्यापक अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), जिला संरक्षण अधिकारी (PO), सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका तथा काउंसलिंग के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सलाहकारों का विशेष सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही सुनवाई के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि आयोग का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की कोई भी महिला उत्पीड़न का शिकार न हो और यदि किसी महिला के साथ अन्याय होता है तो उसे समय पर न्याय मिल सके। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महा जन-सुनवाई सप्ताह के आयोजन से बड़ी संख्या में महिलाओं को राहत मिलेगी और यह अभियान प्रदेश में महिला सुरक्षा, न्याय और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts