सारंगढ़ । छग प्रदेश एनएच एम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी के मार्गदर्शन में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एनएचएम संघ के द्वारा राजस्व मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा को लंबित 27 प्र. वेतन वृद्धि व 18 बिंदु का माँग के संबंध में ज्ञापन दिया । जिसमें मंत्री जी को अवगत कराया गया कि – लंबित 18 बिंदुओं की मांग के साथ लंबित 27 प्रति. वेतन वृद्धि का लाभ आज तक एनएचएम संविदा स्वा. कर्मचारी वंचित हैं । अन्य राज्यों की तरह छग. में भी नियमितीकरण की करने की मांग सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा किया गया। मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया और मांगो पर विचार की बात कही। छग प्रदेश एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष योगेश्वर चन्द्रम ने बताया कि- नियमितीकरण के सम्बन्ध में लम्बे समय से मांग चल रही है कई राज्य में लागु भी की जा चुकी है, छ ग में भी इसके आगामी समय में नियमितीकरण की मांग तेज होंगी। इस समय ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ दिनेश बरेठ, प्रभुदयाल खरे, भुवन साहू, धीरज देवांगन, मुकेश ठाकुर, के साथ जिले के 25 संविदा कर्मी शामिल थे।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
