सारंगढ़।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरें ने जिले की समस्त महिलाओं और मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब-जब देश को बलिदान की आवश्यकता पड़ी है, तब-तब भारत की वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश का गौरव बढ़ाया है। नारी शक्ति ने हर युग में साहस, त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अपने संदेश में वैजयंती नंदू लहरें ने कहा कि हर महिला अपने आप में विशिष्ट, अनुपम और शक्तिशाली होती है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि वह अपने भीतर छिपे शौर्य और साहस को पहचान सके। उन्होंने कहा कि महिला प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति है तथा सृजन, शक्ति और सहनशीलता की मिसाल भी है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरा समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।
उन्होंने कहा कि नारी केवल घर की जिम्मेदारियां निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह पूरे समाज और दुनिया को संवारने की क्षमता रखती है। समाज तभी समृद्ध और सशक्त बन सकता है जब हर नारी को उसका अधिकार और सम्मान मिले। महिलाएं इतिहास रचती हैं, भविष्य का निर्माण करती हैं और हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं। उनकी हिम्मत, मेहनत और आत्मविश्वास ही उन्हें सबसे अलग और विशेष बनाते हैं, क्योंकि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि पूरी सभ्यता की मजबूत नींव है।
वैजयंती नंदू लहरें ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में महिलाएं उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां महिलाओं की अग्रणी भूमिका देखने को मिल रही है। स्वसहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और मितानिन दीदियों के माध्यम से महिलाएं गांव-गांव में विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लाखों महिलाओं को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें “लखपति दीदी” बनाने का अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अ

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
