रायपुर। प्रदेश मेें भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए “शाला प्रवेश उत्सव” की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के दिये निर्देश।
सीएमओ के अधिकारिक एक्स हैंडल इस संबंध में जानकारी दी गई है. बता दें कि अब शाला प्रवेश उत्सव 26 जून से शुरू होगा. वहीं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गर्मी के कारण स्कूल के अवकाश को 25 जून तक बढ़ा देने की घोषणा की है।
बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि, बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे। जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
